मोहम्मदगंज में रेलवे ट्रैक के किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, ट्रेन से गिरकर मौत की आशंका
Palamu : मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन के पास राजबरा नदी के समीप डाउन रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही जपला रेल पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, प्राथमिक दृष्टि में मामला ट्रेन से गिरकर मौत होने का प्रतीत होता है। हालांकि, मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल रेल पुलिस मृतक की पहचान कराने और गुजरने वाली ट्रेनों की जानकारी जुटाने में लगी है।




