Palamu SP – DSP से श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों ने।किया शिष्टाचार मुलाकात

Palamu : श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी के नेतृत्व में समिति के पदाधिकारीयो ने पलामू एसपी कपिल चौधरी और डीएसपी राजेश कुमार यादव को मां की प्रतिमा चुनरी पुष्प भेट कर सम्मानित एवं शिष्टाचार मुलाकात किया।वही मौके पर उपस्थित दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष दुर्गा जौहरी ने दोनों पुलिस पदाधिकारीयो से दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान शहर में सुरक्षा और विधि व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अपील किया।ताकि दुर्गा पूजा के दौरान लोगों को पूजा पंडाल घूमने में किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े।

दुर्गा जौहरी ने दोनों पुलिस पदाधिकारीयो को इस बात से भी अवगत कराया की शहर में अष्टमी और नवमी पूजा के दिन शहर में काफी भीड़ रहती है।जिस कारण ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है और लोगों को पैदल आने-जाने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। दुर्गा जौहरी के बातों से अवगत होकर पुलिस पदाधिकारीयो ने कहा कि दुर्गा पूजा त्यौहार के दौरान लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामान नहीं करना पड़ेगा।

सभी जगह पुलिस बल की तैनाती रहेगी।लोग शांतिपूर्ण माहौल में दुर्गा पूजा पंडाल घुम पाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!