SP के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान

PALAMU: पलामू एसपी कपिल चौधरी के निर्देश पर ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के नेतृत्व में दुर्गा पूजा त्यौहार, सड़क सुरक्षा, चार पहिया वाहनों पर लगे ब्लैक सीसा और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर शहर के छह मुहान चौक पर बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

वाहन जांच अभियान के दौरान उनके नेतृत्व में पुलिसकर्मियों द्वारा सभी दो पहिया चार पहिया वाहनों को रोककर वाहनों की गहनता पूर्वक जांच की गई। वहीं जांच के क्रम में जो व्यक्ति ट्रिपल लोड और बिना हेलमेट के वाहन चलाते पकड़े गए उनके वाहन को जप्त कर थाना भेज दिया गया। इसके बाद ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस के द्वारा पकड़े गए सभी वाहनों को चालान के लिए परिवहन कार्यालय भेज दिया गया है। 

मौके पर उपस्थित ट्रैफिक प्रभारी रूद्रानंद सरस ने कहा कि पलामू एसटी निर्देश पर शहर में सड़क सुरक्षा,दुर्गा पूजा त्यौहार और अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर यह विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया है और यह वाहन चेकिंग अभियान दुर्गा पूजा त्यौहार तक लगातार चलाया जाएगा उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि जो व्यक्ति दोपहिया वाहन चला रहे हैं वह हेलमेट का प्रयोग जरूर करें।

यदि बिना हेलमेट का प्रयोग करते पकड़े जाते हैं तो फाइन करने के साथ ही कानूनी कार्यवाइ की जाएगी। उन्होंने चार पहिया वाहन चालकों से भी आग्रह किया है कि लोग अपने चार पहिया वाहन में ब्लैक सीसा का प्रयोग ना करें यदि ब्लैक शिक्षा का प्रयोग करते पकड़े जाते हैं तो कार्रवाई करने के साथ ही फाइन भी किया जाएगा।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!