जहरीला पदार्थ का सेवन कर युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, जांच में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा जीएलए कॉलेज के स्थानीय निवासी बैजनाथ राम के पुत्र शनि कुमार उम्र 25 वर्ष गुरुवार की रात करीब 8 बजे मानसिक तनाव में आकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगो के द्वारा सनी कुमार की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




