लेस्लीगंज : बाइक के धक्के से 50 वर्षीय व्यक्ति घायल हालत गंभीर रांची रेफर

PALAMU : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय निवासी शैलेंद्र प्रसाद सोनी उम्र 50 वर्ष शुक्रवार की सुबह सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बारे में शैलेंद्र प्रसाद सोनी के परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह अपने घर के पास सड़क पर टहल रहे थे। इस बीच एक बाइक चालक ने पीछे से उन्हें बाइक से धक्का मार दिया।

जिसमें बाइक से गिरकर शैलेंद्र प्रसाद सोनी गंभीर रूप से घायल हो गए।उनके सिर में गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद परिजनों के द्वारा उन्हें इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया।जहां इलाज के बाद भी चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है।वही इस घटना के बाद से लेसलीगंज थाना की पुलिस घटना से संबंधित मामले की छानबीन में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!