
गांधी जयंती के शुभ अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ एवं माल्यार्पण कार्यक्रम आयोजित
Latehar : दो अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर बनवारी साहू महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा’ तथा माल्यार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के प्रथम चरण में एन.एस.एस. स्वयंसेवकों द्वारा महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
तत्पश्चात महात्मा गांधी जी के चित्र पर सचिव अंजू गुप्ता,पूर्व प्राचार्य पी. के. तिवारी एवं एन.एस.एस. जिला नोडल पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद द्वारा माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया गया।
इस अवसर पर एन.एस.एस. स्वयंसेवक आयुष चौधरी, देवेंद्र सिंह, तौकीर अंसारी सहित महाविद्यालय के अन्य कर्मी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





