दो बाइकों की जोरदार टक्कर में तीन घायल

Latehar: शहर के रेलवे स्टेशन रोड स्थित सूर्याश गैस एजेंसी के पास शुक्रवार को दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद वरीय अधिवक्ता सुनील कुमार ने तत्काल इसकी सूचना सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित की। सूचना मिलते ही एसडीपीओ संदीप कुमार गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे।

स्थानीय ठेकेदार संजय सिंह (गोदना) समेत अन्य लोगों के सहयोग से घायलों को ऑटो से सदर अस्पताल भेजा गया। हालांकि, बाद में एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों बाइकों पर कुल छह लोग सवार थे, जिनमें तीन लोग घायल हुए। घायलों की पहचान शीशी निवासी रोहित उरांव (19), पिता लल्कू उरांव, शीशी निवासी मनिल उरांव (19), पिता मंगलूरु उरांव तथा कुमांडीह निवासी रीना मिंज (28), पति सुरेंद्र उरांव के रूप में हुई है।

रीना मिंज के पति सुरेंद्र उरांव ने बताया कि वे लोग महुआडांड़ से कुमांडीह जा रहे थे, जबकि दूसरी बाइक पर सवार लोग शीशी गांव से परसही गांव की ओर जा रहे थे। चिकित्सकों के अनुसार, तीनों घायलों की स्थिति खतरे से बाहर है। सभी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।
Back to top button
error: Content is protected !!