छतरपुर : दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में दुकानदार गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
Palamu : पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान छतरपुर निवासी कामता प्रसाद के रूप में हुई है. परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

परिजनों के अनुसार, आरोपी छतरपुर में श्रृंगार की दुकान चलाता है. आरोप है कि दुकान पर आने वाली दो नाबालिग बच्चियों को वह मोबाइल दिखाने के बहाने अपने पास बुलाता था. इसी दौरान उनके साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करता था।परिजनों को जब इस संबंध में जानकारी मिली, तो वे आरोपी की दुकान पर पहुंचे. वहां एक नाबालिग बच्ची आरोपी के साथ दुकान के अंदर मिली. इसके बाद परिजनों ने विरोध जताया और मामले की जानकारी छतरपुर थाना पुलिस को दी।परिजनों द्वारा थाने में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. मामले की जांच की जा रही है।जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. पुलिस संबंधित लोगों से पूछताछ कर रही है और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।परिजनों द्वारा थाने में लिखित शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. थाना प्रभारी सौरभ चौबे ने बताया कि परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है. मामले की जांच की जा रही है।




