पलामू पुलिस द्वारा 12 स्थानों पर चलाया गया सघन वाहन जांच अभियान, 792 वाहनों की हुई जांच
Palamu : पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार आज दिनांक 02.10.2026 को समय 11:00 बजे से 13:00 बजे तक पलामू जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण, अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ सहित अन्य अवैध सामग्रियों की तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण तथा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से कुल 12 स्थानों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

- अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर वाहनों को रोककर उनके कागजात, नंबर प्लेट एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की जांच की गई। साथ ही यातायात नियमों के अनुपालन की भी सघन जांच की गई।
- जांच के दौरान विशेष रूप से बिना नंबर प्लेट, फैंसी नंबर प्लेट, ब्लैक फिल्म लगे वाहनों, वाहनों में अनधिकृत मोडिफिकेशन, Name Board, Extra Light, बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा Drunk & Drive आदि की जांच की गई।
- इस दौरान पुलिस टीम द्वारा कुल 792 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 501 दोपहिया एवं 291 चारपहिया वाहनों की जाँच की गई। जाँच के दौरान एक गाड़ी में चिपकाया हुआ ब्लैक फिल्म को उतारा गया एवम् एक गाड़ी का चालान किया गया।
पलामू पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, वाहन चलाते समय आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें तथा बिना हेलमेट एवं बिना सीट बेल्ट वाहन न चलाएं। शराब के नशे में वाहन चलाने एवं वाहनों में अनधिकृत मोडिफिकेशन से बचें।




