झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की होगी नियुक्ति, 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

Ranchi : झारखंड में चिकित्सीय सेवाओं को मजबूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करेगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 8 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी और इच्छुक अभ्यर्थी 31 अक्टूबर की रात 11:59 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को विज्ञापन और प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।

भर्ती में 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर और 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पद शामिल हैं। दोनों श्रेणियों के लिए आवेदन केवल निर्धारित ऑनलाइन भर्ती पोर्टल के माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे। आयु की गणना के लिए कटऑफ तिथि 31 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है।आवेदन के लिए अभ्यर्थी के पास एमबीबीएस की डिग्री के साथ संबंधित विशेषज्ञता में एनएमसी से मान्यता प्राप्त संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है।

संबंधित मेडिकल काउंसिल में वैध पंजीकरण भी अनिवार्य है। दोनों श्रेणियों के पदों के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 64 वर्ष निर्धारित की गई है।नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के 200 पदों पर एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, फॉरेंसिक साइंस, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी, मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी जैसी विशेषज्ञताओं के चिकित्सकों का चयन किया जाएगा।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर एनेस्थीसिया, डर्मेटोलॉजी, ईएनटी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, नेत्र रोग, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, मनोरोग, रेडियोलॉजी और सर्जरी विशेषज्ञता के चिकित्सकों की नियुक्ति होगी। चयनित चिकित्सकों की पोस्टिंग विज्ञापन में निर्धारित स्थानों के अनुसार की जाएगी।स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर की नियुक्ति विशुद्ध रूप से अनुबंध के आधार पर होगी। नियुक्ति विज्ञापन में निर्धारित नियम एवं शर्तों के अधीन रहेगी। वहीं एनएचएम के तहत 106 विशेषज्ञ चिकित्सा पदाधिकारियों की नियुक्ति विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के लिए की जाएगी।

इच्छुक अभ्यर्थी झारखंड स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक पोर्टल और झारखंड रूरल हेल्थ मिशन सोसाइटी के भर्ती माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। राज्य स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट पर एनएचएम पोर्टल का आधिकारिक लिंक उपलब्ध है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!