पलामू में चैंपियन बनीं हुसैनाबाद की बेटियां, अब रांची में दिखाएंगी कबड्डी का दम

Palamu : खेलो झारखंड अंडर-17 बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए हुसैनाबाद प्रखंड की राजकीयकृत 10+2 बालिका उच्च विद्यालय की बालिका कबड्डी टीम ने पलामू जिले में प्रथम स्थान हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है।

रामगढ़ प्रखंड के पीएमश्री आरके उच्च विद्यालय, हुटार की बालिका कबड्डी टीम को 21-3 के बड़े अंतर से पराजित कर जिला स्तर पर चैंपियन बनने के बाद अब टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में पलामू का प्रतिनिधित्व करने के लिए रांची रवाना होगी।राज्यस्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन 6 एवं 7 अक्टूबर को रांची स्थित हरिवंश टाना भगत स्टेडियम में किया जाएगा। जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन के बाद खिलाड़ियों में राज्यस्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन करने को लेकर खासा उत्साह है।


टीम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गर्ल्स हाई स्कूल हुसैनाबाद के प्राचार्य प्रेम प्रकाश सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनकी हौसला अफजाई की। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत और अनुशासन के साथ खेलते हुए विद्यालय एवं क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।


इस मौके पर कोच बिमलेश सिंह एवं उप कोच सूरज तिवारी ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की सीख दी। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद के खिलाड़ियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा साबित करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने का बेहतर मंच उपलब्ध कराती है। खिलाड़ियों से पूरे आत्मविश्वास और लगन के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया।


कोच बिमलेश सिंह एवं उप कोच सूरज तिवारी ने खिलाड़ियों को उपलब्ध कराए गए सहयोग के लिए संकुल साधनसेवी(सीआरपी) बिनोद सिंह एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों का मनोबल लगातार बढ़ रहा है और टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भी बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने विश्वास जताया कि हुसैनाबाद की बेटियां रांची में अपने खेल का दम दिखाकर पलामू का नाम रोशन करेंगी। मौके पर सीआरपी संघ के जिलाध्यक्ष बिनोद सिंह, विद्यालय के लिपिक प्रमोद पांडे, व्यवसायी संजय गुप्ता समेत विद्यालय के शिक्षक एवं कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!