जहरीला पदार्थ का सेवन कर युवती ने किया आत्महत्या का प्रयास,जांच में जुटी पुलिस
PALAMU : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के बेतला गांव निवासी मोहम्मद शाहिद की पुत्री बुलबास प्रवीण शनिवार की सुबह किसी बात को लेकर जहरीला पदार्थ का सेवन कर ली।जिसके कारण उसकी हालत गंभीर हो गई।

उसकी गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां इलाज के बाद वह खतरे से बाहर है।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गए हैं।




