मनातू में भीषण एक्सीडेंट, एक की मौत, तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल MMCH में भर्ती

Palamu : मनातू थाना क्षेत्र के पदमा गांव में गुरुवार की रात एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।जिसमें बाइक पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई।जबकि तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृत व्यक्ति की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के साहद गांव निवासी ओम प्रकाश के रूप में की गई है। घायलों में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के शाहद गांव निवासी सोनू भुइयां, भरत कुमार, छोटू कुमार का नाम शामिल है।

स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा सभी घायल को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के क्रम में ओम प्रकाश की मौत हो गई।वही अन्य तीन घायलों का इलाज मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचकर घायल तीनों घायल व्यक्ति का इलाज अपने देखरेख में करवा रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर अस्पताल पुलिस चौकी के पुलिस पदाधिकारी और पुलिस जवान अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानून प्रक्रिया में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!