संत मरियम स्कूल के खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में लेंगे भाग

विद्यालय के प्राचार्य आदर्श कुमार ने चयनित खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

Palamu : झारखंड जूडो संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में पलामू जूडो संघ द्वारा चयनित संत मरियम स्कूल के खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता राज्य स्तर की प्रतिष्ठित खेल प्रतियोगिता है, जिसमें झारखंड के विभिन्न जिलों के श्रेष्ठ खिलाड़ी भाग लेंगे।
प्रतियोगिता से पूर्व विद्यालय परिसर में आयोजित विशेष अभ्यास एवं मार्गदर्शन सत्र के दौरान विद्यालय के प्राचार्य आदर्श कुमार ने चयनित खिलाड़ियों से मुलाकात की। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रशिक्षण, अनुशासन, फिटनेस एवं मानसिक तैयारी की जानकारी ली तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर प्राचार्य आदर्श कुमार ने कहा, विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास ही किसी भी शैक्षणिक संस्था का मुख्य उद्देश्य होता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में उत्कृष्टता प्राप्त करना विद्यार्थियों को अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है। संत मरियम स्कूल शिक्षा के साथ-साथ खेलों के क्षेत्र में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करता रहा है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि हमारे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय, जिला एवं अभिभावकों का नाम गौरवान्वित करेंगे।उन्होंने यह भी कहा कि खेल विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों से जूझने की शक्ति प्रदान करता है और स्वस्थ समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
मौके पर उपस्थित विद्यालय के शारीरिक शिक्षक सुमित बर्मन ने खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करते हुए बताया कि जूडो एक अंतरराष्ट्रीय एवं ओलंपिक खेल है। यह खेल न केवल शारीरिक शक्ति बढ़ाता है, बल्कि मानसिक संतुलन, आत्मरक्षा एवं अनुशासन का भी विकास करता है। सही प्रशिक्षण, निरंतर अभ्यास और मार्गदर्शन से खिलाड़ी उच्च स्तर तक अपनी पहचान बना सकते हैं।

राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनित खिलाड़ी

अभियुक्त सिंह
हर्ष कुमार ,हैपी कुमार ,सोमनायन, कार्तिक कुमार, संकल्प वर्मा, अभिनव शुक्ला विद्यालय परिवार ने सभी चयनित खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर संत मरियम स्कूल एवं पलामू जिले का मान बढ़ाएंगे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!