झारखंड के रामगढ़ जिले में जंगली हाथियों का कहर, प्रभावित हो रहा यातायात

Rangadh : झारखंड के रामगढ़ जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर जारी है। पिछले एक हफ्ते से हाथियों का झुंड अपने कोरिडोर में लगातार भ्रमण कर रहा है। उनके रास्ते में आने वाले हर चीज को वे तबाह कर दे रहे हैं। अब तक कुल नौ इंसानों की जान जंगली हाथियों ने ले ली है। जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह एनएच 33 पर पहुंच गया। एक विशालकाय हाथी एनएच-33 पर आ धमका। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों और यात्रियों की सांसें गाड़ियों के अंदर घंटों तक अटकी रहीं।

बना अफरा-तफरी का माहौल

समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से हाथी को नियंत्रित करते हुए उसे सुरक्षित कॉरिडोर की ओर खदेड़ा। यदि जरा भी देर होती, तो एनएच-33 पर बड़ा हादसा हो सकता था। हाथी के हटते ही घंटों से ठप पड़ा यातायात दोबारा शुरू हो सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।

वन विभाग की टीम सक्रिय

घने कोहरे और कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच हाथियों ने वन विभाग के पसीने छुड़ा दिए हैं। कभी घाटो की ओर, कभी कुजू की तरफ तो कभी रामगढ़ शहर की सीमा में भटकते हाथियों को उनके सुरक्षित कॉरिडोर में लौटाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार मशक्कत करती नजर आ रही हैं। फिलहाल रामगढ़ में हाथियों की आवाजाही वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!