सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Palamu : गढ़वा जिले के मेराल थाना क्षेत्र के कुंभी गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राम के पुत्र मनोज राम उम्र 35 वर्ष की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

इस घटना के बारे में परिजनों ने बताया कि बीते शनिवार की शाम मनोज राम लूना बाइक पर सवार होकर लगमा बाजार जा रहा था।इसी बीच रास्ते में सड़क पर बालू गिरा हुआ था।जिसके वजह से मनोज राम अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद राहगीरों के द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को दी गई।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचकर घायल मनोज राम को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां इलाज के बाद भी रविवार को चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।जहां सोमवार की सुबह करीब 3:00 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!