नौडीहा बाजार : देवणार गांव की महिला लापता, पति ने जताई चिंता, मायके में भी नहीं मिला कोई सुराग
Palamu : नौडीहा बाजार प्रखंड अंतर्गत के शाहपुर पंचायत देवणार गांव निवासी सुरेन्द्र उरांव निभा देवी के लापता होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दशहरा समाप्त होने के बाद शनिवार को वह घर से लापता हो गईं।काफी खोजबीन के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

निभा देवी के पति सुरेंद्र उरांव ने बताया की शनिवार सुबह करीब 8 बजे वह काम के लिए छतरपुर गए थे।शाम को घर लौटने पर पत्नी घर में नहीं मिलीं। काफी तलाश करने के बाद भी उनका पता नहीं चल पाया है।बताया गया कि वह घर से मक्का,चावल और करीब 25 हजार रुपये नकद लेकर गई हैं।इसके बाद सुरेन्द्र उरांव पत्नी की तलाश में उनके मायके छतरपुर करकट्टा पंचायत के तेनुडिह गांव पहुंचे। वहां ससुर राजदेव उरांव और साले जनेश्वर उरांव से पूछताछ की, लेकिन उन्होंने निभा देवी के वहां नहीं आने की बात कही।

पति के अनुसार, मायके पक्ष की ओर से उन पर ही पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाया गया।पत्नी के अचानक लापता होने से सुरेन्द्र उरांव काफी परेशान हैं और चिंतित हैं।लगातार वह अपनी पत्नी निभा की तलाश कर रहे हैं।
अपील एवं सूचना हेतु संपर्क: यदि किसी व्यक्ति को निभा देवी के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो कृपया मोबाइल नंबर 9122393954 पर सूचना दें या नजदीकी थाना को सूचित करें, ताकि महिला का पता लगाने में मदद मिल सके।



