
नेशनल कराटे चैंपियनशिप में संत मरियम स्कूल के रौनक ने जीता गोल्ड मेडल
PALAMU : संत मरियम स्कूल के बाल कराटे खिलाड़ी रौनक कुमार ने छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित ऑल इंडिया नेशनल कराटे चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। रौनक ने फाइट इवेंट के 25 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया।

यह प्रतियोगिता 1 नवंबर को रायपुर के चांदखोरी स्थित श्री राम राजा माता कौशल्या धाम के हॉल में शोतो-कान स्पोर्ट्स कराटे डू इंडिया एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इसमें छत्तीसगढ़ और झारखंड सहित देश के 18 राज्यों के कराटे खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

रौनक की इस उपलब्धि पर संत मरियम स्कूल परिवार ने शुभकामनाएं दी।




