Palamu SP Kapil  Choudhry ने की भावुक अपील : जिंदगी अनमोल है, पुलिस से बचने के लिए नहीं, अपनी सुरक्षा के लिए पहनें हेलमेट

Palamu : पलामू सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों और गंभीर चोटों से बचाव के लिए पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने जिलेवासियों से दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि जिंदगी अनमोल है और इसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद हमारी है। हेलमेट पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए पहनें।एसपी ने विशेष रूप से कहा कि मोटरसाइकिल चलाने वाले के साथ पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनना जरूरी है। खासकर महिलाओं को भी इस नियम का गंभीरता से पालन करना चाहिए। अक्सर देखा जाता है कि दोपहिया वाहन चलाने वाला हेलमेट पहनता है, लेकिन पीछे बैठा व्यक्ति बिना हेलमेट के सफर करता है।

यह लापरवाही दुर्घटना के समय जानलेवा साबित हो सकती है।उन्होंने एक नवंबर को छतरपुर में हुई महिला पुलिस जवान की सड़क दुर्घटना का उदाहरण देते हुए कहा कि दुर्घटना के दौरान संबंधित महिला जवान हेलमेट पहने हुई थीं, जिससे उन्हें अपेक्षाकृत हल्की चोट आई। यह घटना बताती है कि हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर को गंभीर चोट से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

एसपी कपिल चौधरी ने कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट का इस्तेमाल हर हाल में करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना केवल कानूनी बाध्यता नहीं, बल्कि जीवन की सुरक्षा का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है। थोड़ी सी सावधानी किसी बड़े हादसे में जीवन बचा सकती है।उन्होंने जिले के सभी दोपहिया वाहन चालकों से अपील की कि वे स्वयं हेलमेट पहनें और पीछे बैठने वाले व्यक्ति को भी हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!