लेसलीगंज: अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने अवैध बालू लदे 2 ट्रेक्टर को किया जब्त

PALAMU : मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने लेस्लीगंज में अवैध बालू लदे 2 ट्रेक्टर को किया जब्त कर लेस्लीगंज थाना की पुलिस को सौंप दिया है।अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने जानकारी दी है कि अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने बालू लदा ट्रैक्टर को जब्त किया है।

अवैध ट्रांसपोर्टेशन एवं चालान उपलब्ध नहीं होने के कारण ट्रैक्टर को सीज करके माइनिंग ऑफिसर को जानकारी दी गई है। प्रशासन के आलाधिकारी के इस कार्रवाई से अवैध बालू कारोबार में जुटे कर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।

अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय ने कहां की किसी भी हालत में अवैध खानन नहीं होने दिया जाएगा।यदि लोग अवैध खनन करते पकड़े जाते हैं तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!