PALAMU : पुलिस जवान के मां से सोने का चैन छीनकर भागे अपराधी, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस
Palamu : मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के रेड़मा रांची रोड निवासी करुणेश पांडे जो कि रांची में कांस्टेबल के पद पर प्रतिनियुक्ति हैं।उनके मां देवंती देवी के गले से दो मोटरसाइकिल सवार अज्ञात अपराधीयो ने सोने की चेन छीनकर फरार हो गये।घटना मंगलवार सुबह की बतायी जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह देवंती देवी अपने पोते को स्कूल भेजने के लिए रांची रोड मेन सड़क पर खड़ी थी।तभी बाइक सवार दो अपराधी मौके पर पहुंचे और चेन छीनकर भाग निकलें. चेन की कीमत लाखों की बतायी जा रही है।वही इस घटना के बाद देवंती देवी अपने परिजनों के साथ शहर थाना पहुंचकर घटना से संबंधित मामला दर्ज करा दी है।वही मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस भी अज्ञात अपराधियों की तलाश में जुट गई है।

बताते चले कि कुछ दिन पहले भी अपराधी दो महिलाओं के गले से सोने का चेन छीनकर फरार हो गए थे।वही अपराधियों का तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है जिसके माध्यम से पुलिस अपराधियों की तलाश में जुट गई है।



