दुर्गा पूजा महासमिति का पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह में शामिल हुए palamu SP और Avinash Dev
Palamu : दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता, आपसी सौहार्द और सामूहिक सहभागिता का भी प्रतीक है। इसी भावना को सम्मान देने के उद्देश्य से मंगलवार को श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति, पलामू की ओर से शहर थाना परिसर में पारितोषिक वितरण सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।समारोह में विगत दुर्गा पूजा को सफल एवं शांतिपूर्ण बनाने में योगदान देने वाली विभिन्न पूजा समितियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं पुष्पवर्षा, श्रद्धालुओं के लिए जलपान एवं अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने वाले सामाजिक संगठनों, प्रशासनिक पदाधिकारियों तथा प्रेस-मीडिया के प्रतिनिधियों को ट्रॉफी एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी उपस्थित रहे। इनके अलावा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय, पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार, यातायात प्रभारी रुद्रानंद सरस, बिजली विभाग के सहायक अभियंता अवधेश बक्शी, नगर निगम के पदाधिकारी मोहम्मद इश्तियाक एवं महासमिति के संरक्षक अविनाश देव मौजूद रहे।पंडाल निर्माण की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जय मां जगदंबे क्लब जीएलए कॉलेज, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति हाउसिंग कॉलोनी एवं जीनियस क्लब बैरिया को मिला। द्वितीय पुरस्कार बाल समाज कनीराम चौक, सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति ठाकुरबाड़ी रेडमा एवं जनता सेवक संघ अस्पताल चौक को दिया गया। तृतीय पुरस्कार जय दुर्गे संघ गुरुद्वारा, शांति विकास संघ अघोर आश्रम एवं सम्राट क्लब आबिदगंज को मिला।पंडाल एवं मूर्ति श्रेणी में सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति साहित्य समाज चौक को प्रथम, मां भगवती दुर्गा पूजा समिति एल्यूमिनियम फैक्ट्री को द्वितीय तथा नवयुवक संघ जेलहाता को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

वहीं विद्युत सज्जा में जय भवानी संघ मेन बाजार, मां शेरावाली क्लब रेडमा एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर नवा टोली को क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।इस दौरान श्री केंद्रीय दुर्गा पूजा महासमिति पलामू के संरक्षक अविनाश देव, अध्यक्ष दुर्गा जौहरी, उपाध्यक्ष नवीन तिवारी, सचिव ललन सिन्हा, सतीश तिवारी, अनील दूबे, संजय राज, हरिशंकर सिंह, सतीश पाण्डेय विवेक चौबे, जितेन्द्र सोनी, प्रेम शंकर गुप्ता, संजय पासवान,ललन सिंह, रामनारायण प्रसाद, पप्पू गुप्ता, लक्ष्मी नारायण प्रसाद सहित विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

महासमिति ने दुर्गा पूजा को सफल बनाने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी पूजा समितियों, सामाजिक संगठनों, प्रशासन, पुलिस, निगम, बिजली विभाग एवं मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। समारोह ने यह संदेश दिया कि सामूहिक सहयोग और आपसी समन्वय से ही शहर की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलती है।



