Palamu : छत्तरपुर में 6.83 करोड़ की लागत से 10.06 किमी पथ सुदृढ़ीकरण योजनाओं का वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने किया उद्घाटन

Palamu : पलामू जिला अंतर्गत छत्तरपुर विधानसभा क्षेत्र में सड़क बुनियादी ढांचे को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को पथ सुदृढ़ीकरण से जुड़ी कुल पाँच योजनाओं का विधिवत उद्घाटन किया। इन योजनाओं पर कुल ₹6 करोड़ 83 लाख 50 हजार की लागत आएगी तथा 10.06 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा।

मंत्री ने इन योजनाओं का किया उद्घाटन

  • खजुरी उच्च विद्यालय से लेवाड़ तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (1.10 किमी)
  • ⁠नौडीहा मोड़ से नौडीहा तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (2.49 किमी)
  • ⁠मुख्य पथ से खेन्द्राखुर्द तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (1.50 किमी)
  • ⁠चेराई से हुलसम मंझौली तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (2.57 किमी)
  • ⁠मुख्य पथ से चुचरुमोड़ विद्यालय तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य (2.40 किमी)

विकास की पहचान है सुदृढ़ सड़कें : किशोर

इस अवसर पर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि सुदृढ़ सड़कें केवल आवागमन का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और व्यापार को मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि इन पथों के सुदृढ़ीकरण से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, कृषि उत्पादों के परिवहन में सहूलियत होगी और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।घोर उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र छत्तरपुर में सड़कों का निर्माण और सुदृढ़ीकरण विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इन योजनाओं से न केवल आवागमन सुलभ होगा, बल्कि सुरक्षा, प्रशासनिक पहुँच और सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। रोटी, कपड़ा और मकान के बाद नागरिकों को सड़क, बिजली और सिंचाई की जरूरत होती है।

इनकी रही उपस्थिति

इस अवसर पर मोहन जयसवाल, अशोक सोनी, प्रशांत किशोर, हरेन्द्र सिंह, गोपाल सिंह, गणेश सिंह, पन्नू यादव, कैलाश यादव, राजन सिंह सहित कई गणमान्य उपस्थित थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!