
दीपावली एवं छठ महापर्व पर रवि कुमार डे ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

समाजसेवियों और पत्रकारों के योगदान की सराहना, सभी से आपसी सौहार्द एवं उत्साह के साथ पर्व मनाने की अपील
Latehar : झाविस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता रवि कुमार डे ने दीपावली एवं छठ महापर्व के पावन अवसर पर लातेहार जिले के समस्त निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जिलेवासियों से दोनों पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि लातेहार जिले के सभी वर्गों के लोगों के हितों और अधिकारों के लिए वे हमेशा अपनी आवाज बुलंद करते रहे हैं। विशेष रूप से समाज के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओं का उन्होंने उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि समाजसेवी निस्वार्थ भाव से समाज के उत्थान और जरूरतमंदों की सहायता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ऐसे लोगों के साथ वे हमेशा खड़े रहेंगे और उनके हर सकारात्मक प्रयास को अपना समर्थन देते रहेंगे।
रवि कुमार डे ने लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी पत्रकारों को भी दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने, जनहित के मुद्दों को प्रशासन तक पहुंचाने और समाज को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। पत्रकारों का योगदान सराहनीय है।
अंत में उन्होंने कामना की कि दीपावली एवं छठ महापर्व जिलेवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।




