यूको बैंक डकैती कांड के तीन आरोपित गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Ranchi : गिरिडीह के धनवार स्थित यूको बैंक डकैती कांड का खुलासा करते हुए गिरिडीह पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से दो देशी पिस्तौल, सात जिंदा कारतूस, दो बाइक और एक चारपहिया वाहन बरामद किया गया है। हालांकि, वारदात का मास्टरमाइंड अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. विमल कुमार ने यह जानकारी सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में दी। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) जितवाहन और अमरेंद्र कुमार भी मौजूद थे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के चपुआडीह निवासी सुल्तान अली तथा देवघर नगर थाना क्षेत्र के सत्संग रोड निवासी मोहम्मद रिजवान और आयुष पांडेय शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में मोहम्मद रिजवान के खिलाफ मधुपुर में पहले से आपराधिक मामला दर्ज है। वहीं, सुल्तान अली के खिलाफ भी मधुपुर में आपराधिक मामला दर्ज होने की जानकारी मिली है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के आधार पर डकैती में शामिल अन्य अपराधियों और फरार मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है। बरामद हथियारों, वाहनों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की आगे की जांच की जा रही है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!