पाटन: कुआं में मिला अधेड़ का शव, ग्रामीण ने किया पुलिस को सूचित
Palamu : पलामू जिला अंतर्गत पाटन थाना क्षेत्र के मनिका ग्राम निवासी महेश सोनी की मौत कुआं में डूब जाने से हो गई। महेश सोनी की उम्र 55 वर्ष बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह महेश सोनी अचानक कुआं में गिर गए। दोपहर में ग्रामीणों ने कुआं में एक शव देखा। इसकी जानकारी अगल-बगल के लोगों को हुई। सभी लोगों ने जाकर कुआं में देखा कि एक शव तैर रहा है।

इस बात की जानकारी तत्काल पाटन थाना को दी गई। जानकारी मिलने पर पाटन पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। समाचार लिखे जाने तक शव कुआं में ही पड़ा हुआ था।

किशनपुर क्षेत्र के समाजसेवी और बिजनेसमैन कुंदन उपाध्याय ने बताया कि मनिका ग्राम निवासी महेश सोनी का शव कुआं में होने की जानकारी मिली है। जानकारी मिलते ही पाटन पुलिस को कार्रवाई के लिए सूचना दे दी गई है।




