हुसैनाबाद: महुआ शराब का सेवन करने से 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत
Palamu : पलामू जिला के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत चौवा चट्टान गांव निवासी 60 वर्षीय छठन रजवार की शराब का सेवन करने की वजह से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छठन रजवार बीती रात शराब पीकर घर आए थे।अचानक सुबह उनकी तबीयत बिगड़ गई।

इसके बाद परिजन के द्वारा उन्हें इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताद हुसैनाबाद लाया गया।जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


वही इस घटना के बाद से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर हुसैनाबाद थाना की पुलिस अस्पताल पहुंचकर परिजनों से घटना के बारे में जानकारी लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।




