डाल्टेनगंज शहर के चियांकी हवाई अड्डा के समीप होटल मीरा स्क्वायर का हुआ भव्य आगाज
Palamu : शहर के रांची रोड चियांकी हवाई अड्डा के पास होटल मीरा स्क्वायर का बुधवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। होटल मीरा स्क्वायर का उद्घाटन
झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर,चतरा सांसद कालीचरण सिंह, पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम, मेदिनीनगर-चैनपुर के विधायक आलोक चौरसिया, होटल के प्रोपराइटर संजय कुमार पांडे, अजय कुमार पांडेय व डॉ. राजीव नयन ने संयुक्त रूप से पिता काटकर किया।

मौके पर उपस्थित वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर ने कहा कि इस छोटे से शहर में होटल-सह रेस्टोरेंट का खुलना बहुत ही गौरव की बात है।उन्होंने कहा की क्षेत्र में इस तरह के होटल और रेस्टोरेंट खुलने से लोगों में हर्ष का माहौल है।
मौके पर उपस्थित होटल के मैनेजर दिलेर सिंह ने कहा कि होटल मीरा स्क्वायर होटल एंड रेस्टोरेंट में लोगों के ठहरने और खाने-पीने की बेहतर सुविधा उपलब्ध की गई है वहीं पार्किंग की भी बेहतर सुविधा उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कि शहर का यह एकमात्र होटल है जिसमें लोगों को बेहतर सुविधा के साथ अन्य प्रकार की सुविधाए उपलब्ध कराई जाएगी।

मीरा मार्बल के प्रोपराइटर अजय कुमार पांडे ने कहा कि मेदिनीनगर शहर में एक बेहतरीन होटल की जरूरत महसूस की जा रही थी। इस होटल में सभी तरह की व्यवस्थाएं उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि होटल के मैनेजमेंट के द्वारा ग्राहकों का हमेशा उचित ध्यान रखा जाएगा।

मौके पर महेंद्र पांडे, विपुल पांडे, मुरारी पांडे, मनोज सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।




