पलामू पुलिस ने राजू तिर्की के काफिला को रोककर दो वाहनों को ले गई थाना
Palamu : पलामू पुलिस ने बुधवार को राजू तिर्की के काफिला को रोककर पूछताछ हेतु थाना ले गई।जानकारी के अनुसार लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के बसौरा गांव में बुधवार को एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान के उद्घाटन समारोह में राजू तिर्की का काफिला जा रहा था।जैसे ही पुलिस को इसकी जानकारी मिली पुलिस ने रास्ते में ही राजू तिर्की के काफिला को रोक लिया।पुलिस की इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मच गई।

कार्यक्रम में पहुंचे राजू तिर्की उर्फ आयुष तिर्की के हथियार के लाइसेंस और वाहनों के दस्तावेजों की पुलिस अधिकारियों ने जांच की।दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस टीम राजू तिर्की को उनकी दो गाड़ियों के साथ मेदिनीनगर शहर थाना ले गई. वहां उनसे पूछताछ की जा रही है.
इधर पुलिस की ओर से अब तक उनकी गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हथियार के लाइसेंस और वाहनों के कागजात का सत्यापन किया जा रहा है.

जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।
इस मामले को लेकर मेदिनीनगर शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इधर इस मामले को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।




