
थाना दिवस में 17 मामले आए, 12 का हुआ निष्पादन

Latehar : जिला के विभिन्न थाना परिसरों में आज अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना दिवस का आयोजन किया गया।आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करना, भूमि विवादों को कम करना और पुलिस व राजस्व विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।थाना दिवस में जिले के विभिन्न थानों में कुल 17 मामले प्राप्त हुए।इनमें जमीन से संबंधित 11 मामले, महिला से संबंधित 03 मामले तथा अन्य 03 मामले शामिल थे।
प्राप्त मामलों को संबंधित अधिकारियों ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कागजातों की जांच की।सुनवाई के दौरान कुल 12 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।इसमें जमीन विवाद के अधिकांश मामलों में दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर सहमति बनाई गई, जबकि महिला संबंधित मामलों में भी त्वरित कार्रवाई करते हुए समाधान किया गया।शेष 05 मामलों में जांच एवं कागजी प्रक्रिया जारी है, जिन्हें अगले थाना दिवस में निष्पादित करने का निर्णय लिया गया।
आम लोगों ने कहा कि थाना दिवस काफी लाभदायक साबित हो रहा है।इससे लोगों को थाना व अंचल कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और मामलों का समाधान एक ही स्थान पर हो जाता है।लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे समय और धन दोनों की बचत होती है।




