सतबरवा के सोनू होटल से बाल मजदूर का रेस्क्यू
Palamu : पलामू श्रम विभाग ने बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतबरवा स्थित सोनू होटल से एक बाल मजदूर को मुक्त कराया। छापेमारी टीम का नेतृत्व श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी राहुल कुमार ने किया।

अभियान में पुलिस प्रशासन और अग्रगति NGO के सदस्य भी शामिल रहे।बाल मजदूरी कराने के आरोप में होटल संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। वहीं, बच्चे को देखभाल एवं काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को सौंपा गया है।

जल्द ही उसका स्कूल में नामांकन कराया जाएगा।प्रशासन की सख्त चेतावनी: बच्चों से मजदूरी कराना कानूनन अपराध है। बाल श्रम के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

बच्चों के हाथों में औजार नहीं, किताबें होनी चाहिए। बाल श्रम रोकना हम सबकी जिम्मेदारी है।




