हरिहरगंज : अनियंत्रित कार ने बाइक और ठेले में मारी टक्कर, 6 घायल

भगत तेंदुआ मोड़ के पास हुआ हादसा, कार चालक समेत सभी घायलों को पहुंचाया गया सीएचसी, कार और बाइक जब्त

Palamu : हरिहरगंज एनएच 139 पर भगत तेंदुआ मोड़ के समीप बुधवार की शाम तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक सवारों और भूंजा बेच रहे एक ठेले को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गये. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी.

आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया. जानकारी के अनुसार, कार औरंगाबाद की ओर से आ रही थी. इसी दौरान भगत तेंदुआ मोड़ के पास चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और कार ने बाइक तथा भूंजा बेच रहे ठेले को अपनी चपेट में ले लिया.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर लोगों की भीड़ जुट गयी. सीएचसी प्रभारी डॉ गोपाल प्रसाद ने बताया कि दुर्घटना में कुल छह लोग घायल हुए हैं. घायलों में बिहार के औरंगाबाद जिले के देव थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रीतम बिगहा गांव निवासी सोनू कुमार, विजय यादव और कुंदन कुमार शामिल हैं.

वहीं, भूंजा बेचने वाले बिरजू साव और युवराज सिंह हरिहरगंज शहर के भगत तेंदुआ मोहल्ले के निवासी हैं. जबकि कार चालक विशाल सिंह औरंगाबाद जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र अंतर्गत दधपा गांव का रहने वाला है.

इधर, पुलिस निरीक्षक सह हरिहरगंज थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं.

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर थाने ले आयी है. मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!