
छठ महापर्व पर आर्यन संघ की ओर से निःशुल्क पूजा सामग्री का होगा वितरण
पिछले छह वर्षों से श्रद्धालुओं के बीच किया जा रहा है छठ प्रसाद का वितरण
महुआडांड़ : छठ महापर्व के अवसर पर आर्यन संघ, बाजार शिव मंदिर महुआडांड़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के बीच निःशुल्क छठ पूजा सामग्री का वितरण किया जाएगा। संघ की ओर से विगत छह वर्षों से लगातार छठ पूजा के अवसर पर छठ घाट पर श्रद्धालुओं को निःशुल्क पूजा सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है।
इस संबंध में पंकज दास बाबू ने बताया कि इस वर्ष भी छठ महापर्व के अवसर पर छठ घाट पर संघ की ओर से वितरण स्टॉल लगाया जाएगा। संध्या अर्घ्य के दिन 15 नवंबर, रविवार को श्रद्धालु आर्यन संघ के वितरण स्टॉल से प्रत्येक दउरा के लिए एक पैकेट पूजा सामग्री निःशुल्क प्राप्त कर सकेंगे।
उन्होंने सभी छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को छठ महापर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।




