Jharkhand : नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व

Ranchi : आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महापर्व डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया। यह चार दिवसीय इस अनुष्ठान को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। घरों में छठी मईया के पारंपरिक गीत गूंजने लगे हैं, वहीं बाजारों में पूजन सामग्री की दुकानें सज गई हैं।

नहाय-खाय के साथ व्रती महिलाएं स्नान-ध्यान कर व्रत का संकल्प लेकर शुक्रवार को कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का सात्विक भोजन ग्रहण किया।

साथ ही अन्य लोगों ने भी कद्दू की सब्जी, चने की दाल और अरवा चावल का सात्विक भोजन प्रसाद के रूप में ग्रहण किया।

शनिवार को खरना होगा, जिसमें व्रती महिलाएं दिनभर उपवास रखकर शाम को गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण करेंगी। इसके बाद 36 घंटे के निर्जला व्रत की शुरुआत होगी।

रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। वहीं सोमवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर व्रत का पारण किया जाएगा।

इस महापर्व में परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की खुशहाली और आरोग्य की कामना की जाती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!