दुबई जेल में बंद शशि पासवान की रिहाई के लिए मंत्री से मिला शिष्टमंडल, विदेश मंत्रालय को लिखा गया पत्र
Palamu : हुसैनाबाद के पथरा पंचायत के मुखिया नरेश पासवान के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने पटना में बिहार सरकार के मंत्रियों व विधायकों से मुलाकात कर हुसैनाबाद के दादर गांव निवासी शशि पासवान की दुबई जेल से रिहाई कराने का आग्रह किया।

शिष्टमंडल ने एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रोशन से उनके पटना आवास पर मुलाकात की। इस दौरान दादर निवासी शशि कुमार पासवान से संबंधित मामले पर चर्चा हुई। शशि कुमार की रिहाई के लिए विदेश मंत्रालय के पास पत्र भेजा गया है। जल्द ही कार्रवाई होगी।




