Latehar : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ ने श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाया डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 27वीं पुण्यतिथि

Latehar : पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, संविधान सभा के सदस्य एवं उसके सचिव रहे तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर के साथ भारतीय संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर करने वाले महान व्यक्तित्व डॉ. रत्नप्पा कुम्हार की 27वीं पुण्यतिथि मंगलवार को लातेहार शहर के बानपुर स्थित सुरेन्द्र प्रजापति के आवासीय परिसर में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ के बैनर तले लातेहार के जिले भर में डॉ रत्नप्पा के पुण्यतिथि समारोह आयोजित किए गए। जिसमे मुख्य रूप से लातेहार प्रखण्ड के अलावे बारियातू प्रखंड, बरवाडीह एवं चंदवा शामिल है।इस अवसर पर वक्ताओं ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी के जीवन, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान, सांसद, विधायक एवं मंत्री के रूप में उनकी भूमिका तथा संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि डॉ. कुम्हार जी का जन्म 15 सितंबर 1909 को हुआ था तथा उनका निधन 23 दिसंबर 1998 को हुआ। उनका संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समानता और राष्ट्रनिर्माण के मूल्यों का प्रेरणास्रोत है, जिसे आज की पीढ़ी को अपनाने की आवश्यकता है।कार्यक्रम में संजय प्रजापति (प्रखंड अध्यक्ष), संतोष प्रजापति (उपाध्यक्ष), पप्पू प्रजापति (महासचिव), दीपक कुमार प्रजापति (सचिव), बहादुर प्रजापति (कोषाध्यक्ष) सहित प्रभु प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति, उमेश चंद्र प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, नंदकुमार प्रजापति, शिवनारायण प्रजापति, देवनंदन प्रजापति, मुकेश प्रजापति, सुरेन्द्र प्रजापति (कूरा) समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

बरियातू में श्रद्धांजलि अर्पित कर डॉ. रत्नप्पा कुम्हार को किया गया याद

बारियातू प्रखंड में आयोजित कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष आनंद प्रजापति एवं प्रखंड सचिव सह विधायक प्रतिनिधि सोनू प्रजापति सहित वक्ताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर राकेश प्रजापति, नरेश प्रजापति, अवध प्रजापति, दिनेश प्रजापति, डॉ. रणधीर प्रजापति, श्यामलाल प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, अनिल प्रजापति, कौशल प्रजापति, अनुज प्रजापति, सिंटू प्रजापति, गोबिंद प्रजापति सहित समाज के अनेक लोग उपस्थित थे।

गरीबों और बांचितों की लड़ाई लड़ने की प्रेरणा डॉ. रत्नप्पा जी से मिलती है : दीपक राज

बरवाडीह प्रखंड के अहिरपुरवा स्थित सामुदायिक भवन परिसर में संविधान निर्माता पद्मश्री डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी की पुण्यतिथि मनाई गई।कार्यक्रम में महेन्द्र प्रजापति,रामनाथ प्रजापति, उपेंद्र प्रजापति, भोला प्रजापति, प्रमोद प्रजापति,पवन प्रजापति, महेश प्रजापति, मिथिलेश प्रजापति, ब्रजेश कुमार और आमिर खान सहित कई लोग शामिल हुए।सभी कार्यक्रमों में उपस्थित लोगों ने डॉ. रत्नप्पा कुम्हार जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की, दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!