छठव्रतियों की सेवा में जुटे अविनाश देव, सैकड़ों के बीच बांटी पूजा सामग्री

PALAMU  : लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर झारखंड माटी कला बोर्ड के सदस्य अविनाश देव की ओर से शनिवार को छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

माटी कला बोर्ड के प्रमंडलीय कार्यालय स्थित पुराना को-ऑपरेटिव भवन के सामने आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों व्रतियों को ढकना, नारियल, फलाहार और छठ पूजा में उपयोग होने वाली अन्य सामग्री दी गई।अविनाश देव ने कहा कि छठ महापर्व केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का पर्व है। इसमें सूर्य, जल, मिट्टी और प्रकृति से प्राप्त फल-फूल की पूजा की जाती है।

यह पर्व स्वच्छता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति के साथ जुड़कर रहना और उसके संरक्षण की जिम्मेदारी निभाना हम सभी का कर्तव्य है।उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धा और सेवा भाव से छठव्रतियों के बीच पूजन सामग्री का वितरण किया गया।

कार्यक्रम में झारखंड कुम्हार समन्वय समिति के संरक्षक डॉ. भोला प्रजापति, जटाधारी गुरुजी और वरिष्ठ अधिवक्ता ओंकार नाथ तिवारी मौजूद थे।

मौके पर डॉ. सोमनाथ चक्रधर, त्रिपुरारी गुरुजी, भुवनेश प्रजापति, शोभा प्रजापति, विनोद प्रजापति, अरविंद प्रजापति, राजीव रंजन, राजू प्रजापति, पप्पू जी और श्रवण प्रजापति समेत जिला कमेटी के कई सदस्य सक्रिय रहे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!