बच्चों के सपनों को उड़ान देना ही राष्ट्र निर्माण की पहली सीढ़ी : चेयरमैन

संत मरियम स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस

PALAMU : संत मरियम विद्यालय में बाल दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव, प्राचार्य कुमार आदर्श, उपप्राचार्य एस.बी. शाहा एवं शिक्षकों ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर किया।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अविनाश देव ने अपने संबोधन में कहा कि आज विद्यालय में बैठे बच्चे कल देश की तस्वीर बदलने की क्षमता रखते हैं। इनमें से कोई वैज्ञानिक बनकर दुनिया को नई दिशा देगा, कोई सैनिक बनकर देश की सीमाओं की रक्षा करेगा, तो कोई अपनी प्रतिभा और कर्मठता से भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाएगा। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य केवल बड़ी इमारतों, आधुनिक तकनीक और आर्थिक प्रगति से नहीं बनता, बल्कि उन बच्चों से बनता है जिनके मन में देश के लिए कुछ करने का जज्बा होता है।

उन्होंने कहा कि हर बच्चे के सपने में भारत का एक नया भविष्य छिपा है। हमारा दायित्व है कि किसी भी बच्चे की प्रतिभा परिस्थितियों के अभाव में दबने न पाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को केवल अपने लिए सफल नहीं बनना है, बल्कि अपनी सफलता से परिवार, समाज और देश का गौरव भी बढ़ाना है।

सच्ची देशभक्ति अपने काम को पूरी ईमानदारी से करना और अपने देश के प्रति जिम्मेदार रहना है।

उन्होंने बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जीवन में कितनी भी ऊंचाई हासिल करें, लेकिन अपने संस्कार, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को हमेशा बनाए रखें।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!