पांडू : दरवाजे पर बैठे लोगों पर कहर बनकर टूटी पिकअप, दो की मौत, दो घायल

पांडू के खुरा गांव में अनियंत्रित पिकअप ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौके पर मौत, दूसरी ने अस्पताल में तोड़ा दम; चीख-पुकार से दहला गांव

Palamu : पाण्डु थाना क्षेत्र के खुरा गांव पिकअप वाहन की चपेट में आकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार पांडू थाना क्षेत्र के खुरा गांव में घर के दरवाजे पर बैठे लोगों को जरा भी अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल एक अनियंत्रित पिकअप उनकी जिंदगी में मौत का कहर बनकर टूट पड़ेगी। देखते ही देखते खुशियां और बातचीत का माहौल चीख-पुकार में बदल गया।

हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।जानकारी के अनुसार, पाण्डु प्रखंड के खुरा गांव में गोबिंद राम के दरवाजे पर लकड़ी के पास कुछ लोग बैठे हुए थे। इसी दौरान लाला बैठा, पिता चंद्रदेव राम, पिकअप वाहन चला रहा था। अचानक वाहन अनियंत्रित होकर वहां बैठे करीब चार लोगों को रौंदते हुए आगे निकल गया।इस हादसे में रामबचन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित्री देवी को विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों की चीख-पुकार से पूरा इलाका गमगीन हो गया।

एक ही हादसे में दो लोगों की मौत से गांव में मातम पसरा है।वहीं घटना की जानकारी मिलने पर पांडू थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घटना से संबंधित मामले की जांच में जुट गई है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!