गढवा: विशुनपुरा के चितरी में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत, दो जख्मी

Gadhwa : जिले के बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के चितरा गांव में ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक दिव्यांग युवक की मौत हो गई।जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम मेदीनोराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

रविवार की सुबह शव का पोस्टमार्टम किया गया। मृतक की पहचान बिशुनपुरा निवासी सरवन कुमार पिता गणेश रजवार के रूप में हुई है, जबकि जख्मी आदित्य विश्वकर्मा और राजा विश्वकर्मा हैं। तीनों युवक शनिवार शाम बिशुनपुर बाजार सब्जी खरीदने गए थे। लौटने के क्रम में चितरा गांव में ईंट भट्ठे के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी।

गंभीर रूप से जख्मी सरवन कुमार को इलाज के लिए पहले नगर उंटारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां लाने पर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एमएमसीएच रेफर किया गया। करीब 2 घंटे तक इलाज चलने के बाद एमएमसीएच में शनिवार रात 10 से 11 बजे रात के बीच उसकी मौत हो गई।

रविवार सुबह 9:00 बजे घटना के संबंध में मृतक के पिता ने पूरी जानकारी दी।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!