पलामू में हुआ लकड़ी तस्करी का खुलासा, 10 लाख रुपये मूल्य की लकड़ी से लदा ट्रक जब्त, एक अभियुक्त गिरफ्तार
Palamu : पुलिस अधीक्षक, पलामू एवं वन विभाग को दिनांक 15.11.2026 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सतबरवा के जंगल से डालटनगंज के रास्ते हरियाणा की ओर खैर की लकड़ी की तस्करी की जा रही है।

प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, पलामू के निर्देशानुसार पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल द्वारा जोरकट स्थित टोल प्लाजा के समीप एनएच-39 पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान सूचना के अनुरूप टाटा कंपनी के 14 चक्का ट्रक (भारत स्टेज-4) को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ट्रक में लदा भारी मात्रा में खैर की लकड़ी का बोटा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

इस मामले में सदर थाना कांड संख्या-123/2026 दर्ज कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता
- शमिम उम्र करीब 25 वर्ष पिता महबूब, सा०-झिवाणा थाना भिवडी जिला अलवर राजस्थान बरामद सामानों की विवरणी
1 एक ट्रक पुरा भरा हुआ खैर की लकडी का बोटा।
- टाटा कंपनी का भारत स्टेज 4 14 चक्का का ट्रक जिसका रजिस्ट्रेशन नं० RJ29GA6873 चेचिस नं0-MAT541109J1K33417 एंव इंजन नं0-ISB5.9B4S180T1 81K63743076 | छापामारी दल
- पु०अ०नि० अफजल अंसारी थाना प्रभारी सदर थाना।
- पु०अ०नि० श्रीराम शर्मा, शहर थाना
- पु०अ०नि० अनिल कुमार यादव शहर थना
- स०अ०नि० दीपक कुमार शहर थाना एवं शहर थाना के सशस्त्र बल एंव चालक।



