
भाजपा नेता अविनाश कुमार वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को किया नमन
भाजपा नेता अविनाश कुमार वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई को किया नमन

PALAMU : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति सदस्य अविनाश कुमार वर्मा ने गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की 101 वीं जयंती पर उनकी तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।
विदित हो की स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई देश के प्रधानमंत्री के साथ पूरी दुनिया में एक उदारवादी व्यक्तित्व के रूप में जाने और माने जाते थे। अविनाश वर्मा ने उन्हें नमन करते हुए कहा कि कई क्षेत्रों में अपने उल्लेखनीय योगदान के लिए स्वर्गीय अटल जी जाने जाएंगे और याद किए जाएंगे। मगर झारखंड की 3:50 करोड़ जनता उन्हें सदैव झारखंड राज्य के निर्माता के रूप में भी याद रखेगी। जिसका लाभ झारखंड की भोली भाली जनता को मिल रहा है। अविनाश वर्मा ने कहा कि यह विश्वास है कि आने वाले दिनों में उनका वह सपना भी साकार होगा जो उन्होंने छोटे राज्यों के पक्ष देखा था। जिसके तहत अपने प्रधानमंत्री के कार्यकाल में झारखंड समेत अन्य नए राज्यों की घोषणा की थी।




