
सुदना स्थित आवास पर जाकर ई. विनय मेहता से मिले अविनाश देव, शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
Palamu : मेदिनीनगर शहर के जाने माने शिक्षण संस्थान डेडीकेटेड सोसाइटी के डायरेक्टर ई. विनय मेहता के पिता के निधन की सूचना पर संत मरियम स्कूल के निदेशक और झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा नेता अविनाश देव शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी। अविनाश देव ने कहा कि गत 18 दिसंबर को ई. विनय मेहता के पिता सीताराम मेहता 90 के उम्र में इस दुनिया को अलविदा कह गए। सुदना स्थित उनके घर जाकर विनय मेहता जी से मिले और हालचाल लिए। उन्हें सांत्वना दिए और पुनः 30 दिसंबर को श्राद्ध कर्म में शामिल होने की बात कही। उन्होंने कहा कि दिवंगत आत्मा जहां भी होंगे सकुशल होंगे और प्रकृति के साथ मन रमा रहे होंगे। दिवंगत आत्मा के हमसफर व विनय जी के पूजनियां माता जी को सादर चरण स्पर्श कर आशीर्वाद भी लिया। बता दें कि डेडीकेटेड सोसाइटी के अभिभावक सीताराम मेहता का निधन 18 दिसंबर को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था।





