ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर नगर पंचायत की बड़ी कार्रवाई, 6 दुकानें सील

Sanjay Prajapati @ United Palamu

Latehar : हाल के दिनों में नगर पंचायत लातेहार द्वारा राजस्व वसूली एवं प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नगर प्रशासक राजीव रंजन के निर्देश पर पहले होल्डिंग टैक्स वसूली को लेकर सघन अभियान चलाया गया, जिसके तहत उन आवासीय एवं व्यावसायिक परिसरों की नापी कराई गई, जिनका अब तक मूल्यांकन नहीं कराया गया था।इसी कड़ी में शुक्रवार को नगर पंचायत ने ट्रेड लाइसेंस को लेकर शहर में बड़ी कार्रवाई की। नगर पंचायत के अधिकारियों ने बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकान संचालित करने के आरोप में कुल छह दुकानों को सील कर दिया। इनमें धर्मपुर मार्केट के पास स्थित चार दुकानें तथा मेन रोड क्षेत्र की दो दुकानें शामिल हैं। इस कार्रवाई से शहर के अन्य दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया है।

दुकानदारों द्वारा नियमों की अनदेखी की गई : राजीव रंजन

नगर प्रशासक राजीव रंजन ने बताया कि पूर्व में कई बार विशेष अभियान के दौरान दुकानदारों को ट्रेड लाइसेंस लेने के लिए जागरूक किया गया था और मौखिक व लिखित रूप से भी अपील की गई थी। इसके बावजूद संबंधित दुकानदारों द्वारा नियमों की अनदेखी की गई, जिससे नगर पंचायत को मजबूरन सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।उन्होंने अन्य दुकानदारों से अपील की कि वे समय रहते अपना ट्रेड लाइसेंस बनवा लें, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बचा जा सके। साथ ही उन्होंने प्रतिष्ठान एवं आवासीय परिसर मालिकों से अपने परिसरों का मूल्यांकन कराकर समय पर होल्डिंग टैक्स जमा करने की अपील की। चेतावनी देते हुए कहा कि टैक्स जमा नहीं करने की स्थिति में संबंधित का बैंक खाता फ्रीज किया जा सकता है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!