भारत ने श्रीलंका को 8 विकेट से हराकर पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से बनाया बढ़त

New Delhi : शेफाली वर्मा की नाबाद अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 मैच में आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली। इससे पहले हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में क्रमश: आठ और सात विकेट से हराया था। अब दोनों टीमें चौथे मुकाबले के लिए 28 दिसंबर को आमने-सामने होंगी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय महिला टीम की शुरुआत झटके के साथ हुई। कविषा दिलहारी ने उपकप्तान स्मृति मंधाना को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह सिर्फ एक रन बना सके। इसके बाद दिलहारी ने जेमिमा रोड्रिग्स को बोल्ड किया। वह सिर्फ नौ रन बना पाईं। वहीं, शेफाली वर्मा ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और वह 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसके अलावा कप्तान हरमनप्रीत कौर भी 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। इस तरह भारत ने 13.2 ओवर में दो विकेट पर 115 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!