भारतीय महिला टीम ने श्रीलंका को पांचवें टी20 मैच में हराकर 5-0 से किया क्लीन स्वीप

Tiruvnantpuram : भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पांचवां टी20 मुकाबला 15 रन से अपने नाम किया। भारत ने इसके साथ ही पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से अपने नाम की और श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर दिया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम निर्धारित ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए हसिनी परेरा और इमिशा दुलानी ने अर्धशतक लगाए, लेकिन टीम जीत हासिल नहीं कर सकी। यह पहली बार है जब भारतीय महिला टीम ने घर में 5-0 से जीत दर्ज की है। भारत के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए कप्तान चामरी अट्टापट्टू सस्ते में आउट हुईं। अरुंधति रेड्डी ने कप्तान चामरी अट्टापट्टू को आउट कर श्रीलंका को पहला झटका दिया। अट्टापट्टू पांच गेंदों पर दो रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, इसके बाद हसिनी और इमिशा ने पारी को संभाला और पावरप्ले तक कोई और विकेट नहीं गिरने दिया। पहला झटका लगने के बाद हसिनी परेरा और इमिशा ने श्रीलंकाई पारी को संभाले रखा। हसिनी और इमिशा के बीच दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी भी पूरी की। वहीं, इमिशा ने भी 38 गेंदों पर पचासा पूरा किया। इसके बाद अमनजोत ने इस साझेदारी को तोड़ा। अमनजोत कौर ने अपने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर इमिशा दुलानी को आउट कर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। इमिशा 39 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 50 रन बनाकर आउट हुईं। इमिशा और हसिनी के बीच दूसरे विकेट के लिए 79 रनों की साझेदारी हुई।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!