
स्वर्गीय सीताराम मेहता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए शिक्षाविद अविनाश देव
Palamu : पलामू जिले के जाने माने शिक्षाविद और संत मरियम स्कूल के निदेशक अविनाश देव मंगलवार को
स्वर्गीय सीताराम मेहता के श्राद्ध कर्म में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि शिक्षा और चिकित्सा के क्षेत्र में ख्याति प्राप्त मेहता ब्रदर्स जिनका शहर में सामाजिक धाक है। डॉक्टर अजीत मेहता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी को शल्य चिकित्सा का गौरव प्राप्त है। साथ ही विनय मेहता डेडीकेटेड सोसाइटी के चेयरमैन हैं। इनके पिता दिवंगत सीताराम महतो जी के श्राद्धकर्म में शामिल हो कर तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किए। अविनाश देव ने कहा कि प्रकृति दिवंगत आत्मा को हरियाली प्रदान करे। ताकि दिवंगत आत्मा शांति, सुकून और तृप्ति के साथ पुनः धरती पर अवतार लें। शोक संतप्त परिवार को संबल मिले, हम जगत जननी से कामना करते हैं। उन्होंने कहा कि श्राद्धकर्म में शहर के लब्ध प्रतिष्ठित महानुभावों की ससम्मान आगमन हुआ। सौभाग्य है कि अपने अपने क्षेत्र के ख्याति अर्जित लोगों से सामूहिक मुलाकात हुई। गमी में खुशी का इजहार हुआ। साल के अंत में मिलना जैसे विदाई समारोह में मिल रहे हों।





