स्विट्जरलैंड : नए साल के जश्न ने ली 40 लोगों की जान, सैकड़ो घायल

Barn : नए साल 2026 का जश्न स्विट्जरलैंड में कुछ ही मिनटों में भयावह त्रासदी में बदल गया। यहां एक लक्जरी स्की रिसॉर्ट में न्यू ईयर पार्टी के दौरान बार में भीषण आग लग गई। आग और धुएं के बीच फंसे लोगों ने जान बचाने के लिए खिड़कियां तोड़ दीं।पुलिस ने बताया कि यह आग बुधवार मध्य रात्रि के बाद लगी। यह हादसा लक्जरी अल्पाइन स्की रिसॉर्ट शहर के बीचों-बीच स्थित ले कॉन्स्टेलेशन बार में हुआ। पुलिस ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल और आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया।हालांकि, जब तक राहत दल पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। बार के अंदर मौजूद लोग धुएं और लपटों में फंस गए। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय बार में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, जो नए साल का जश्न मना रहे थे। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण दुर्घटना माना जा रहा है और किसी तरह के हमले की आशंका से इनकार किया गया है। गुरुवार को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में वलाइस कैंटन के पुलिस कमांडर फ्रेडरिक गिसलर ने बताया कि इस हादसे में कई लोगों की मौत की आशंका है, हालांकि सटीक संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। उन्होंने बताया कि 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। बाद में इतालवी विदेश मंत्रालय ने स्विस पुलिस के हवाले से कहा कि मृतकों की संख्या करीब 40 हो सकती है।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!