श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर का 32 वां स्‍थापना दिवस 30 को, बैठक संपन्‍न

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर, लातेहार का 32 वां स्‍थापना दिवस आगामी 30 जनवरी को मनाया जायेगा।आयोजन की तैयारियों के लिए श्री वैष्‍णव दुर्गा मंदिर के कार्यकारिणी समिति की एक बैठक संरक्षक अभिनंदन प्रसाद की अध्‍यक्षता में रविवार को आयोजित की गयी।बैठक में 32 वें स्‍थापना दिवस के लिए तीन दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी।आगामी 28 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जायेगी।जबकि 29 जनवरी को वेदी पूजन और दुर्गा सप्‍तशति का पाठ किया जायेगा।जबकि 30 जनवरी को नौ कन्‍या पूजन के बाद अपराह्रन 12 बजे से संध्‍या साढ़े चार बजे तक भंडारा और रात्रि नौ बजे से मंदिर परिसर में भगवती जागरण किया जायेगा. बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए दायित्‍वों का बंटवारा भी किया गया।सचिव आशीष टैगोर ने पिछले वर्ष आयोजित किये गये कार्यक्रमो का विवरण प्रस्‍तुत किये।बैठक में मासिक दानपात्र भी खोला गया।कोषाध्‍यक्ष राजू रंजन सिंह ने बताया कि इस माह दानपात्र व अन्‍य मद से कुल 25 हजार रूपये प्राप्‍त हुए हैं।संरक्षक अभिनंदन प्रसाद ने सभी दायित्‍वों का निवर्हन पूरी निष्‍ठा के साथ करने की अपील की।समिति के उपाध्‍यक्ष कन्‍हाई प्रसाद अग्रवाल ने इस आयोजन को भव्‍य रूप देने एवं सामुहिक रूप से प्रयास कर सफल करने की बात कही।बैठक में सह सचिव रंजीत कुमार व रविंद्र प्रजापति, आकाश जायसवाल, दीपक विश्‍वकर्मा, पुजारी रामेश्‍वर पांडेय, प्रबंधक परितोष ठाकुर व सेविका रेखा देवी तथा वीरनाथ प्रजापति आदि मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!