विधायक ने लातेहार के जालिम खुर्द पंचायत का किया दौरा

ग्रामीणों की समस्‍याओं का समाधान करें अधिकारी : प्रकाश राम

Rahul Kumar @ united palamu

Latehar : भाजपा विधायक प्रकाश राम ने अधिकारियों से ग्रामीणों की समस्‍याओं का समाधान करने की बात कही है। उन्‍होंने अधिकारियों से स्‍पष्‍ट कहा कि ग्रामीणों को अनावश्‍यक कार्यालयों का चक्‍कर नहीं लगवाये और प्राथमिकता के आधार पर उनकी समस्‍याओं का समाधान करें। विधायक श्री राम रविवार को सदर प्रखंड के जालिम खुर्द पंचायत के जालिम, गोवा, सबानो व बोरा गांव भ्रमण कर ग्रामीणों के साथ संवाद कर रहे थे। इस दौरान ग्रामीणो ने विधायक को अपनी समस्‍याओं से अवगत कराया। कई ग्रामीणों ने शिकायत की कि प्रखंड सह अंचल कार्यालय में उनका काम नहीं किया जाता है। छोटे काम के लिए ही कई बार कार्यालयों का चक्‍कर लगवाया जाता है। इसी दौरान विधायक ने उक्‍त बातें कही और अधिकारी व कर्मचारियों को उनकी कार्यशैली में सुधार लाने की बात कही। विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधायें उपलब्‍ध कराना उनकी प्राथमिकता है। मौके पर ग्रामीणों ने अपने अपने गांवों की समस्‍याओं से अगवत कराया और उसका समाधान करने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक ने अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर कई समस्‍याओं का ऑन द स्‍पॉट निराकरण किया। विधायक को अपने समक्ष पा कर ग्रामीणों में उत्‍साह देखा गया।

ये थे उपस्थित

मौके पर मुखिया सुनीता देवी, विधायक प्रतिनिधि पवन कुमार, अनिल सिंह, विशालचंद्र साहू, शंभू प्रसाद, कपिल प्रसाद, नीरज सिंह, नरेश यादव, विनोद प्रसाद व सूरजदेव प्रसाद समेत भाजपा के कई नेता और ग्रामीण मौजूद थे।

United Palamu

यूनाइटेड पलामू के डिजिटल टीम के द्वारा इस न्यूज़ को पूरी तरह से जांच परख कर तैयार किया गया है। उक्त टीम के द्वारा तथ्यों का गहन विश्लेषण करने के बाद न्यूज़ तैयार किया जाता है। न्यूज़ पोस्ट करने के पूर्व उसकी गहन समीक्षा की जाती है। तत्पश्चात न्यूज़ पोस्ट किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!